Teenager Raped During Trip to Sahastradhara Legal Action Taken सहस्त्रधारा में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsTeenager Raped During Trip to Sahastradhara Legal Action Taken

सहस्त्रधारा में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म

सहस्त्रधारा घूमने गई एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पड़ोसी महिला ने किशोरी को नशा देकर अपने परिचित के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 17 May 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
सहस्त्रधारा में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म

सहस्त्रधारा घूमने गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी पड़ोसी महिला के साथ घूमने गई थी। आरोप है कि महिला की शह पर एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। राजपुर थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी 15 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाली सिमरन के साथ सहस्त्रधारा घूमने गई थी। आरोप है कि इस दौरान सिमरन ने किशेारी को जबरन नशा करवाया। इसके बाद महिला ने अपने परिचित गुरुसेवक को सहस्त्रधारा बुलाया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।

किशोरी शाम को जब घर लौटी तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। दोनों ने मुंह खोलने पर किशोरी को धमकी भी दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।