Uttarakhand Roadways Employees Union Elects New Executive Team रोडवेज में सुतन सिंह अध्यक्ष और जनेश्वर मंत्री बने, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand Roadways Employees Union Elects New Executive Team

रोडवेज में सुतन सिंह अध्यक्ष और जनेश्वर मंत्री बने

उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन पर्वतीय डिपो शाखा की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष सुतन सिंह और मंत्री जनेश्वर प्रसाद को चुना गया। अन्य पदाधिकारी भी चुने गए, जिनमें उपाध्यक्ष वंदना...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनWed, 14 May 2025 07:10 PM
share Share
Follow Us on
रोडवेज में सुतन सिंह अध्यक्ष और जनेश्वर मंत्री बने

उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन पर्वतीय डिपो शाखा की गांधी रोड स्थित प्रांतीय कार्यालय में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुतन सिंह और मंत्री जनेश्वर प्रसाद को चुना गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष मदनपाल, उपाध्यक्ष वंदना सैनी और विनोद सिंह, संयुक्त मंत्री गीता जुगरान, राजपाल सिंह, संगठन मंत्री सुरजन सिंह, लेखा परीक्षक विनीत कुमार, प्रचार मंत्री राजेश इंद्रवाल और कार्यालय सचिव महेंद्र सिंह रावत को चुना गया। प्रदेश महामत्री रविनंदन कुमार ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी रमेश प्रसाद और राजकुमार की देखरेख में चुनाव हुए। इस मौके पर हरि सिंह, बालेश कुमार, पंकज जौहर, अमित सैनी, रमेश प्रसाद, राजकुमार, अनिल रावत, अनुज उप्रेति आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।