Uttarakhand Youth to Get Job Opportunities Abroad through UPNAL MoUs ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी, दुबई में भी मिलेगी उपनल से नौकरी, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand Youth to Get Job Opportunities Abroad through UPNAL MoUs

ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी, दुबई में भी मिलेगी उपनल से नौकरी

ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी, दुबई में भी मिलेगी उपनल से नौकरी उपनल का चार देशों में

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 12 April 2025 04:11 PM
share Share
Follow Us on
ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी, दुबई में भी मिलेगी उपनल से नौकरी

देहरादून। उत्तराखंड के नौजवानों को उपनल के जरिए जल्द ही विदेशों में भी नौकरी का मौका मिलेगा। शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उपनल का आस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी और दुबई की कंपनियों के साथ एमओयू हो रहा है। उपनल इन देशों में आउटसोर्स आधार पर मानव श्रम उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में उपनल कर्मियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जोशी ने कहा कि राज्य के युवाओं को इस व्यवस्था से काफी लाभ मिलेगा। विदेश में सेवा का अवसर मिलने से जहां उनके लिए नई संभावनाएं खुलेंगी, वहीं आर्थिक रूप से भी वो अधिक सशक्त होंगे।

जोशी ने कहा कि विदेश में नियुक्ति के लिए एक मानक भी बनाया गया है। इसमें उपलब्ध होने वाले पदों में 50 प्रतिशत पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के लिए होंगे। बाकी 50 प्रतिशत पद सिविलियन के लिए रहेंगे। मालूम हो कि वर्तमान में उपनल के जरिए राज्य और राज्य से बाहर करीब 22 हजार लोग आउटसोर्स आधार पर नौकरियां कर रहे हैं। विदेशों में नौकरी के लिए राज्य कोई प्रमाणिक संस्था नहीं है। ट्रेवल एजेंटों के जरिए विदेश जाने पर ठगे जाने का खतरा होता है। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। उपनल के मार्फत विदेश में नौकरी पर जाना सभी पहलुओं से सुरक्षित होगा।

'' प्रदेश के कर्मचारियों का कल्याण केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि एक नैतिक उत्तरदायित्व भी है। हमारी सरकार हर कर्मचारी के सम्मान, अधिकार और भविष्य की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री ''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।