एमबीपीजी कॉलेज में भारत रत्न डॉ.आंबेडकर पर विचार गोष्ठी
फोटो समाचार- हल्द्वानी। वरिष्ठ संवाददाता भाजपा ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के लाल बहादुर शास्त्री

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में रविवार को संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर को याद कर सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने उनके चित्र पर पुष्पामाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रिटायर्ड खंड विकास अधिकारी श्याम लाल आर्य ने समाज को बेहतर बनाने में संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर द्वारा किए कार्यों को बताया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी राजेश कुमार, विधायक राम सिंह कैड़ा, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, कार्यक्रम के सह संयोजक पान सिंह मेवाड़ी, भुवन आर्या, कार्यक्रम जिला टोली के सदस्य विनीत अग्रवाल, सुमित्रा प्रसाद समेत दर्जा राज्यमंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमित्रा प्रसाद ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।