Exciting Matches at AITA U12-U14 Tennis Championship in Kaladhungi टेनिस में सुपर सीरीज के मैच खेले गए , Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsExciting Matches at AITA U12-U14 Tennis Championship in Kaladhungi

टेनिस में सुपर सीरीज के मैच खेले गए

कालाढूंगी में चल रहे आइटा अंडर-12 -14 टेनिस प्रतियोगिता में कई रोमांचक मैच खेले गए। हरियाणा के कबीर दहिया ने सिंगल्स में श्लोक आंनद को हराया, जबकि मायरा शेख ने बालिका वर्ग में अदिति सिंह को पराजित...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 11 June 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
टेनिस में सुपर सीरीज के मैच खेले गए

कालाढूंगी। आप्टिमम टेनिस एकेडेमी, चूनाखान में चल रहे आइटा अंडर-12 -14 टेनिस प्रतियोगिता में बुधवार को टेनिस सुपर सीरीज के मैच खेले गए। कोर्ट- 1 पर सिंगल्स इवेंट में हरियाणा के कबीर दहिया ने श्लोक आंनद पराजित किया। बालिका वर्ग में मुंबई की मायरा शेख ने अदिति सिंह को हराया। कोर्ट-2 पर बालक वर्ग में दिल्ली के कनिष्क ने वेस्ट बंगाल के अथर्व नर सिंघानी को हराया। अंडर 12 में रियान मतदनकर ने हरिया खान को पराजित किया। अंडर 14 में लखनऊ के रौकी तोमर ने अर्णव चौहान को सीधे सेटो में हराया। कोर्ट-3 पर दिल्ली के कृष्णा बेनीवाल ने रावी वाली खान को हरा कर शानदार जीत दर्ज की।

देहरादून की चौधरी मीरा सिंह ने इयूविन अरोरा को पराजित किया। कोर्ट-4 पर प्रयाग पटेल ने अथर्व को हराकर जीत दर्ज की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।