रेस्टोरेंट में हो रहा था घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल
भीमताल में खाद्य आपूर्ति विभाग ने पदमपुरी और धारी क्षेत्र में छापेमारी की। निरीक्षकों ने कमल पहाड़ी रेस्टोरेंट से घरेलू सिलेंडर जब्त किया और अन्य कई प्रतिष्ठानों की जांच की। सभी होटल स्वामियों को...

भीमताल। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को पदमपुरी और धारी क्षेत्र में छापेमारी की। सरना की पूर्ति निरीक्षक सुनीति रावत व मझेड़ा की पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत ने पदमपुरी क्षेत्र के कमल पहाड़ी रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण के दौरान एक घरेलू सिलेंडर जब्त किया। इस दौरान धारी क्षेत्र में कौशल्या नेचर स्टे, बिष्ट भोजनालय, रैकवाल बिष्ट टी स्टाल, बिष्ट टी स्टाल व बिष्ट भोजनालय आदि प्रतिष्ठानों में भी जांच की। इस दौरान सभी होटल स्वामियों को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस का उपयोग नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।