Haldwani Traders Report Online System Failures to District Magistrate ऑनलाइन सिस्टम को दुरस्त करने की मांग की, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Traders Report Online System Failures to District Magistrate

ऑनलाइन सिस्टम को दुरस्त करने की मांग की

हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से ऑनलाइन साइडों के बार-बार खराब होने की शिकायत की। व्यापारियों का कहना है कि डिजीटल इंडिया के वादे के बावजूद, तहसील और अन्य विभागों का साइबर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 27 May 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
ऑनलाइन सिस्टम को दुरस्त करने की मांग की

हल्द्वानी, संवाददाता देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने तहसील समेत सभी विभागों में ऑनलाइन साइडों के बार-बार खराब होने की शिकायत मंगलवार को जिलाधिकारी से की। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से कहा कि सरकार डिजीटल इंडिया का वादा करते हुए सभी कार्य ऑनलाइन करवा रही है। उसके बाद भी तहसील समेत अधिकांश विभागों का साइबर सिस्टम खराब रहता है। अधिकांश समय यही जवाब मिलता है सिस्टम काम नहीं कर रहा है। जिससे आय प्रमाण पत्र, स्थाई, 143, हैसियत आदि जैसे काम भी नहीं हो रहे हैं। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने डीएम से समस्या के निदान की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।