Harish Rawat Urges Congress Unity for 2027 Elections at Book Launch in Haldwani 2022 जैसा करोगे तो कभी चुनाव नहीं जीतोगे: हरीश रावत, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHarish Rawat Urges Congress Unity for 2027 Elections at Book Launch in Haldwani

2022 जैसा करोगे तो कभी चुनाव नहीं जीतोगे: हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी में अपनी पुस्तक के विमोचन के दौरान कांग्रेस नेताओं से 2027 के चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2022 जैसी गलतियों से बचना होगा। रावत...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 11 May 2025 11:05 AM
share Share
Follow Us on
2022 जैसा करोगे तो कभी चुनाव नहीं जीतोगे: हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी में अपनी पुस्तक के विमोचन के दौरान कही बात कांग्रेस नेताओं ने से एकजुट होकर काम करने की कही बात हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साल 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साल 2022 जैसे गलती करोगे तो कभी चुनाव नहीं जीत पाओगे। कांग्रेस एकजुट होकर ही चुनाव जीत सकती है। क्योकि अभी कांग्रेस के पक्ष में लोग हैं। बस हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है। शनिवार को यहां होटल सौरभ में अपनी पुस्तक उत्तराखंडियत मेरा जीवन लक्ष्य पुस्तक के प्रस्तुतिकरण और विमोचन के मौके उन्होंने राज्य में कांग्रेस के समय में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया।

कांग्रेस नेताओं से कहा कि किस तरह उन्होंने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार झूठ, लूट फूट डालने पर टिकी है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,विधायक सुमित हदयेश, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। किताब के बहाने एकजुट हुए कांग्रेसी हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी किताब के विमोचन के बहाने एक बार फिर कांग्रेस को एकजुट करने का प्रयास किया। इस बहाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक मंच में नजर आए। इस दौरान रावत ने नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा और नसीहत भी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।