New Student Council Takes Oath at Cynthia Senior Secondary School Haldwani छात्र परिषद: कृष्णा छात्रा तो प्रियांशु छात्र कप्तान, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsNew Student Council Takes Oath at Cynthia Senior Secondary School Haldwani

छात्र परिषद: कृष्णा छात्रा तो प्रियांशु छात्र कप्तान

हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नव निर्वाचित छात्र परिषद् का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। फुटबॉल कोच चार्ली पोमराय और प्रशासक सुरेश चंद्र मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 19 May 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
छात्र परिषद: कृष्णा छात्रा तो प्रियांशु छात्र कप्तान

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी की नव निर्वाचित छात्र परिषद् का सोमवार को शपथ ग्रहण हुआ। मुख्य अतिथि फुटबॉल कोच चार्ली पोमराय और सिंथिया स्कूल के प्रशासक सुरेश चंद्र मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कृष्णा बिष्ट को स्कूल की छात्रा कप्तान, प्रियांशु भट्ट को छात्र कप्तान नियुक्त किया गया। इशिता जोशी को स्कूल अनुशासन प्रभारी बनाया गया है। राधिका ठठोला को सांस्कृतिक कप्तान, मानसी जोशी को स्कूल उप कप्तान, सात्विक रौतेला को सांस्कृतिक उपकप्तान, पार्थ जोशी को खेल कप्तान, दिव्यांश सिंह को खेल उप कप्तान की शपथ दिलाई गई। सिंथिया स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ.प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में अच्छा कार्य करने के लिए नेतृत्व कर सकने की कला जरूरी होती है।

यहां अकेडमिक कॉर्डिनेटर बीबी जोशी, प्रदीप मित्रा, उदिता पाण्डेय, ऋचा कर्नाटक, बीसी सती, आईडी जोशी, कोमल बिष्ट, भूमिका तिवारी, निपुण नाथ, डिम्पल गुप्ता, तनुजा भट्ट, पुष्कर सिंह राजपूत, सुनीता तिवारी, एसएस कपकोटी, श्रेष्ठ पांडेय, केसी पंत, प्रफुल्ल प्रभाव पन्त, आराध्य जोशी, भावेश जोशी, गर्वित कैड़ा, पीयूष सक्सेना, नमन बिष्ट रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।