Taxi Union in Kumaon Region Calls Off Strike After Agreement with Officials महासंघ टैक्सी यूनियन ने हड़ताल वापस ली, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsTaxi Union in Kumaon Region Calls Off Strike After Agreement with Officials

महासंघ टैक्सी यूनियन ने हड़ताल वापस ली

हल्द्वानी में टैक्सी यूनियन ने शनिवार से प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया है। प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर सहमति बनी। नैनीताल जिले में टोल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 11 April 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
महासंघ टैक्सी यूनियन ने हड़ताल वापस ली

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने शनिवार से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। शुक्रवार को हल्द्वानी में आरटीओ कार्यालय में प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों की टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने यूनियन की मांगों पर सहमति जताई है।

प्रेस को जारी बयान में महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट ने बताया कि नैनीताल जिले में टैक्सी मैक्सी वाहनों का टोल और पार्किंग शुल्क पूर्व की भांति लेने, नैनीताल के भीतर व आसपास प्रशासन द्वारा पार्किंग निर्धारित करने, जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए भय के माहौल को खत्म करने सहित अन्य मांगों को उठाया गया था। बैठक में सभी मांगों को लिखित तौर पर मान लिया है। जिसके चलते शनिवार से होने वाली हड़ताल को वापस ले लिया गया है। बैठक में एडीएम वरुणा अग्रवाल, आरटीओ सुनील शर्मा, सीओ नितिन लोहनी, एआरटीओ विपिन कुमार, संदीप शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल महेश चन्द्र पांडे व महासंघ टैक्सी यूनियन की तरफ से मुख्य संरक्षक टैक्सी यूनियन महेश पांडे के अलावा भारत भूषण, रमेश चन्द्र जोशी, दीपक मटियाली, संजय लोहनी, मनोज भट्ट मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।