महिला रामलीला में अंगद रावण संवाद का मंचन
हल्द्वानी, संवाददाता। उत्थान मंच मे पुनर्नवा महिला समिति के द्वारा आयोजित महिला रामलीला के नवम

हल्द्वानी, संवाददाता। उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से आयोजित महिला रामलीला में बुधवार को अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। मंचन का उद्घाटन व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने किया। राम का पात्र मानसी रावत, लक्ष्मण का लक्षिता जोशी, हनुमान का भगवती बिष्ट, मेघनाथ का सुमन साह, सुग्रीव का प्रिया कश्मीरा, अंगद का उर्वशी बोरा, रावण का गीता ने निभाया। वहीं राक्षस सेना में बेबी गोयल, सरिता रावत, जानकी सावंत, कविता मेहरा, सरिता जाडौत और वानर सेना में गरिमा, खुशी, मनस्वी, श्रेया, और वैभवी शामिल रहे। मंचन के दौरान अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। समिति के पदाधिकारियों के साथ ही सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।