Global Gayatri Family Pays Tribute to Victims of Terror Attack in Pahalgam यह मानवता के लिए गंभीर संकट: डॉ. पण्ड्या, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsGlobal Gayatri Family Pays Tribute to Victims of Terror Attack in Pahalgam

यह मानवता के लिए गंभीर संकट: डॉ. पण्ड्या

- शांतिकुंज में श्रद्धांजलि सभा, मृतात्मा की शांति सद्गति हेतु विशेष संस्कार व हवनयह मानवता के लिए गंभीर संकट: डॉ. पण्ड्यायह मानवता के लिए गंभीर संकट

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारFri, 25 April 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
यह मानवता के लिए गंभीर संकट:  डॉ. पण्ड्या

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने पहलगाम में आंतकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलबाला ने इस कृत्य को मानवता के लिए एक गंभीर संकट बताया। उन्होंने कहा कि यह कैसी इंसानियत है कि धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या की जा रही है। ऐसे बर्बर कृत्य करने वालों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीयता करने से पहले उनकी रूह कांप उठे और उनकी आने वाली कई पीढ़ी इसे याद रखें।

देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने आस्ट्रेलिया प्रवास पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं संग आतंकी हमले में मृतात्माओं की शांति और सद्गति के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने इंसानियत के तौर पर भारत के लिए इसे गंभीर समस्या बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।