Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Celebrates World Environment Day with Tree Plantation and Plastic Awareness Campaign
गांधीगिरी दिखाकर श्रद्धालुओं को किया पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आहवान
हरिद्वार, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने सराय स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही
Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 5 June 2025 04:30 PM

हरिद्वार, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने सराय के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही हरकी पैड़ी तथा आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं से पॉलीथिन लेकर उनको कपड़े के थैले भी दिए। मेयर किरन जैसल और नगर आयुक्त नंदन कुमार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेयर जैसल ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है। हमें इसके विकल्प को अपनाना होगा। इस दौरान सभी वार्डों में सफाई और जागरूकता अभियान भी चलाये गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।