Haridwar Traders Burn Effigy Against Terrorism and Pakistan शहर व्यापार मंडल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Traders Burn Effigy Against Terrorism and Pakistan

शहर व्यापार मंडल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

हरिद्वार, संवाददाता। शहर व्यापार मंडल ने फूंका पाकिस्तान का पुतलाशहर व्यापार मंडल ने फूंका पाकिस्तान का पुतलाशहर व्यापार मंडल ने फूंका पाकिस्तान का पु

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 24 April 2025 04:23 PM
share Share
Follow Us on
शहर व्यापार मंडल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

हरिद्वार, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर शहर व्यापार मंडल ने गुरुवार को हरिद्वार के वाल्मीकि चौक पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। कहा कि आतंकवाद और उसे पोषित करने वाले देश का सर्वनाश करना ही होगा। शहर अध्यक्ष राजीव पराशर और शहर महामंत्री अमन शर्मा के संयोजन में पुतला दहन किया गया। इस मौके पर व्यापारी वर्ग ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश संगठन मंत्री विजय शर्मा, कमल बृजवासी और राजन सेठ ने कहा कि पानी अब सिर से गुजर चुका है। आतंकवादियों को सहन करने की शक्ति देशवासियों में नहीं रही। सरकार को इसे नेस्तनाबूद करने के लिए हर संभव कदम उठाने चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।