Water Crisis in Gadovali Dry Handpumps Amidst Heatwave अधिकांश हेण्डपम्प खराब, कुछ पर ग्रामीणों ने किया कब्जा, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsWater Crisis in Gadovali Dry Handpumps Amidst Heatwave

अधिकांश हेण्डपम्प खराब, कुछ पर ग्रामीणों ने किया कब्जा

अधिकांश हेण्डपम्प खराब, कुछ पर ग्रामीणों ने किया कब्जा अधिकांश हेण्डपम्प खराब, कुछ पर ग्रामीणों ने किया कब्जा अधिकांश हेण्डपम्प खराब, कुछ पर ग्रामी

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 22 May 2025 04:18 PM
share Share
Follow Us on
अधिकांश हेण्डपम्प खराब, कुछ पर  ग्रामीणों ने किया कब्जा

पथरी, संवाददाता। गाडोवाली में ग्रामीणों को पीने के पानी का संकट सता रहा है। भीषण गर्मी के चलते भूमिगत जल स्तर नीचे चला गया है। इसके कारण गांव में लगे निजी हैंडपंपों का पानी सूख गया है। कई सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। गाडोवाली, रानीमाजरा, फेरुपुर, घिस्सूपुरा, पदार्था, चांदपुर, अम्बुवाला, झाबरी, डोगीवाला आदि गांवों में करीब दस वर्ष पूर्व पेयजल निगम व ग्राम पंचायत की ओर से कुछ हैंडपंप लगाए गए थे। इसमें अधिकांश हैंडपंप देखरेख नहीं होने के कारण खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंपों पर कुछ लोगों ने अपना कब्जा कर लिया है। इक्का दुक्का हैंडपंप ग्रामीणों को पानी दे रहे हैं।

ग्रामीणों के घरों में लगे निजी हैंडपंप भूमिगत जल स्तर कम होने के कारण पानी नहीं दे पा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।