Tragic Death of Woman in Delhi Storm Bihar Family Affected दिल्ली में आयी आंधी में हरनौत की महिला की मौत, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTragic Death of Woman in Delhi Storm Bihar Family Affected

दिल्ली में आयी आंधी में हरनौत की महिला की मौत

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिल्ली में आयी आंधी में हरनौत की महिला की मौत दिल्ली में आयी आंधी में हरनौत की महिला की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 22 May 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में आयी आंधी में हरनौत की महिला की मौत

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिल्ली में आयी तेज आंधी-बारिश में हरनौत की एक महिला की मौत हो गयी। मृतका रामसंग गांव निवासी रवीन्द्र बिंद की पत्नी पनमा देवी है। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गयी थी। आंधी के कारण पड़ोस का घर उनकी झोपड़ी पर गिर गया। इससे दबकर महिला की मौत हो गयी। दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। महिला ताड़ापर गांव निवासी रामप्रवेश बिंद की पुत्री है। रामानंद सागर, घनश्याम प्रसाद, ब्यास सोनू चौहान, मिंटू चौहान, धरती बिंद, रंजीत चौहान, अशोक चौहान, डॉ. सतेंद्र कुमार बिंद, रामबली प्रसाद, प्रियंका भारती विद्यानंद मुखिया, कमलेश बिंद, अरुण बिंद आदि ने घटना पर दुख प्रकट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।