Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsMan Falls from Roof While Intoxicated Admitted to Hospital in Bazpur
बाजपुर में छत से गिरा व्यक्ति हुआ गंभीर घायल
शनिवार की देर रात ग्राम हजीरा में एक व्यक्ति छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरSun, 4 May 2025 07:17 PM

बाजपुर। ग्राम हजीरा निवासी 45 वर्षीय सुच्चा सिंह पुत्र मान सिंह शनिवार देर रात घर की छत पर मौजूद था कि अचानक सुच्चा सिंह छत से गिर गया। जिससे सुच्चा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. तैयब ने बताया कि घायल व्यक्ति नशे की हालत में था जिसके चलते घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।