Protest Against Factory s Polluted Water Discharge in Jaspar दूषित पानी नदी में डालने का आरोप लगा किया सांकेतिक प्रदर्शन, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsProtest Against Factory s Polluted Water Discharge in Jaspar

दूषित पानी नदी में डालने का आरोप लगा किया सांकेतिक प्रदर्शन

जसपुर के ग्राम राजपुर में भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एक फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप था कि फैक्ट्री दूषित जल नदी में डाल रही है। फैक्ट्री प्रबंधन...

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरThu, 1 May 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
दूषित पानी नदी में डालने का आरोप लगा किया सांकेतिक प्रदर्शन

जसपुर। ग्राम राजपुर में एक फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित जल को नदी में डालने का आरोप लगाकर भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह के नेतृत्व ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुवार को भाकियू पदाधिकारी एवं ग्रामीण ग्राम राजपुर स्थित एक फैक्ट्री के सामने पहुंचे। वहां मुख्य गेट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने रोड किनारे खड़े बड़े ट्रकों पर आपत्ति जताई। कहा कि इनसे हादसे होने का खतरा बना रहता है। फैक्ट्री प्रबंधन ने किसानों को अवगत कराया कि फैक्ट्री का दूषित जल रिसाइकिल किया जाता है। कहा कि जल फीका नदी में जा रहा है, तो उसे बंद कर दिया जाएगा।

साथ ही मुख्य गेट पर खड़े ट्रकों को हटवा दिया। वार्ता के बाद किसान संतुष्ट होकर चले गए। इस दौरान राजकुमार, दीपेंद्र चौधरी, अमजद अली, धर्मेंद्र शर्मा, राहुल त्यागी, धर्मवीर सिंह, मनीष कुमार, सुखदेव सिंह रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।