Woman Seeks Police Help Amid Ongoing Marital Dispute in Bazpur महिला ने पति पर लगाया घर में नहीं रखने का आरोप, दी तहरीर, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsWoman Seeks Police Help Amid Ongoing Marital Dispute in Bazpur

महिला ने पति पर लगाया घर में नहीं रखने का आरोप, दी तहरीर

गुरूवार को कोतवाली पहंुची एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर घर में नहीं रखने का आरोप लगाया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरThu, 22 May 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने पति पर लगाया घर में नहीं रखने का आरोप, दी तहरीर

बाजपुर। ग्राम मरियमपुर नंबर-3 निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। जिसका मामला न्यायालय में विचारधीन था। महिला ने आरोप लगाया कि न्यायालय में उसके पति ने उसे अपने साथ रखने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद भी उसका पति उसे अपने साथ नहीं रख रहा है। महिला ने बताया कि वह अपने ससुराल में रहना चाहती है। इस दौरान महिला ने पुलिस से उसे उसके ससुराल में भिजवाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।