Uttarakhand Congress Welcomes New SC Department Head Rajesh Singh Arya अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष का अभिनंदन किया, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsUttarakhand Congress Welcomes New SC Department Head Rajesh Singh Arya

अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष का अभिनंदन किया

कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी के अनुसूचित

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारMon, 26 May 2025 03:30 PM
share Share
Follow Us on
अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष का अभिनंदन किया

जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष राजे सिंह आर्य का अभिनंदन किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि राजे सिंह आर्य के इस पद पर नियुक्ति से अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जा सकेगा। इससे संगठन को भी मजबूती मिलेगी। अनुसूचित विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष राजे सिंह आर्य ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए पद पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे। मौके पर पांच लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।

कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, विनोद रावत, गोकुल सिंह नेगी, लक्ष्मी चौहान, शुभम रावत, मनोज बिष्ट, राजा आर्य और कृपाल सिंह नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।