भवाली में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
भवाली में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। व्यापार मंडल उपभोक्ता हितों के लिए कार्य...

भवाली, संवाददाता। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पालिका हॉल में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश पांडे, महामंत्री मनमोहन सिंह निगल्टिया, उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी को शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें अफसर अली को सचिव, हिमांशु मेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर ने कहा कि भवाली कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। व्यापारी हितों में काम किया जाएगा। व्यापार मंडल हमेशा उपभोक्ता के हित में कार्य करता है। ये भी कहा कि पहाड़ नकली उत्पाद घीं, मावा, तेल आदि चीजों से भर चुका है।
नकली उत्पादों को हटाने के लिए व्यापार मंडल काम करेगा। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यहां सिने अभिनेता हेमंत पांडे, जतिन पांडे, भुवन बहुगुणा, मनोज खुल्बे, शुभम शर्मा, हरेंद्र सिंह बिष्ट, राजा लाल साह, पूरन पांडे, हितेश साह, संतोष तिवारी, राकेश रावत, खजान भट्ट, पंकज सुयाल, मुनिराज, घनश्याम जोशी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।