BJP Workers and Villagers Tune in to Modi s 120th Mann Ki Baat Episode लोगों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsBJP Workers and Villagers Tune in to Modi s 120th Mann Ki Baat Episode

लोगों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

उर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 120वां एपिसोड सुना। बड़ी संख्या में लोगों ने एक मकान की छत पर लाइव टेलीकास्ट देखा। भाजपा जिलाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 30 March 2025 05:03 PM
share Share
Follow Us on
लोगों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

उर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 120वें एपिसोड को सुना। रविवार को उर्ग में एक मकान की छत पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का लाइव टेलीकास्ट सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। देश के कोने-कोने में लोग कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। यहां जिला संयोजक मन की बात गेहराज पाण्डेय, जिला मिडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, निवर्तमान ग्राम प्रधान ऊर्ग लीलांबर जोशी, चारू चंद जोशी, बसंत जोशी, ज्योति खड़ायत, मनोज मेहता, गिरीश बम, रोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर बूथ संख्या 48 नगर मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी। यहां विधायक विशन सिंह चुफाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह वल्दिया, भाजपा जिला महामंत्री राकेश देवलाल,भाजपा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य महिमन कन्याल, भाजपा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य विरेन्द्र साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मूनाकोट सुनील चंद, गोलू पाठक, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश जोशी, बूथ अध्यक्ष रविन्द्र बसेड़ा, मोहन घोटा, विष्णु जोशी, कुंदन बोरा, होशियार सिंह, ललित बुंगला आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।