Nanda Bisht Honored for Excellence by Alka Lamba at Women s Congress Workshop नंदा को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित किया, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsNanda Bisht Honored for Excellence by Alka Lamba at Women s Congress Workshop

नंदा को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित किया

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट, नंदा बिष्ट को अल्का लांबा द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में 18 राज्यों की महिला जिलाध्यक्षों ने भाग लिया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 4 June 2025 12:57 PM
share Share
Follow Us on
नंदा को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित किया

पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट नंदा बिष्ट को राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बुधवार को नंदा ने बताया कि बीते रोज नई दिल्ली में महिला जिलाध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में 18राज्यों की महिला जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। साथ ही महिलाओं की हक की लड़ाई को लेकर भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अवनी बंसल, राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव निटा डिसूजा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।