Pithoragarh CM Udayaman Kheladi Udayan Yojana Selection Trials Held for Students उदीयमान बनने को 302 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsPithoragarh CM Udayaman Kheladi Udayan Yojana Selection Trials Held for Students

उदीयमान बनने को 302 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पिथौरागढ़ में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन ट्रायल हुआ। 302 छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। ट्रायल में 36 बालक और 36 बालिकाओं का जनपद...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 8 April 2025 11:35 AM
share Share
Follow Us on
उदीयमान बनने को 302 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर निगम के अंतर्गत आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन ट्रायल हुआ। इस दौरान 302 छात्र-छात्राओं ने शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, फारवर्ड बैण्ड रीच, मेडिसन बॉल पुट, 600 मीटर दौड़, स्टैंण्डिग ब्राड जम्प में दमखम दिखाया।‌ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि ट्रायल में 36 बालक व 36 बालिकाओं का चयन जनपद स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। यहां गणेश सिंह ज्याला खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला खेल समन्वयक, बिक्रम सिंह दिगारी, ब्लॉक खेल समन्वयक भुवन उप्रेती, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, सहायक व्यायाम अध्यापक भूपेन्द्र सिंह चौहान, नितिन उप्रेती, फकीर राम सार्की, अभिषेक वर्मा, धर्मेन्द्र बोहरा, मुन्नी नयाल, उमेश महर, बलदेव महर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।