Travel Advisory for Pilgrims on Adi Kailash Journey Police Provide Weather and Safety Information आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों को दी जानकारी , Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsTravel Advisory for Pilgrims on Adi Kailash Journey Police Provide Weather and Safety Information

आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों को दी जानकारी

पिथौरागढ़ में कनालीछीना पुलिस ने आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे यात्रियों को मौसम और भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी। थानाध्यक्ष आरती ने यात्रियों को पहाड़ी मार्गों की जटिलता, ऑक्सीजन की कमी और आपात स्थिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 5 May 2025 11:34 AM
share Share
Follow Us on
आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों को दी जानकारी

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा में जा रहे यात्रियों को कनालीछीना पुलिस ने जानकारी दी। थानाध्यक्ष आरती ने यात्रियों और पर्यटकों को मौसम संबंधी जानकारी एंव क्षेत्र के भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने यात्रियों को पहाड़ी मार्गों की जटिलता,ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा। वही स्थानीय प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने पर उनको तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।