Municipality Launches Drive to Capture Stray Cattle in Urban Areas शहर में अभियान चलाकर पकड़े गए छुट्टा पशु, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsMunicipality Launches Drive to Capture Stray Cattle in Urban Areas

शहर में अभियान चलाकर पकड़े गए छुट्टा पशु

Basti News - बस्ती, हिटी। शहरी क्षेत्र में सड़कों पर इधर-उधर घूम रहे छुट्टा पशुओं को

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 5 May 2025 11:37 AM
share Share
Follow Us on
शहर में अभियान चलाकर पकड़े गए छुट्टा पशु

बस्ती, हिटी। शहरी क्षेत्र में सड़कों पर इधर-उधर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए सोमवार को सुबह में अभियान चलाया गया। कंपनीबाग-गांधीनगर मार्ग पर इधर-उधर सड़कों पर बैठे, घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका की टीम काउकैचर लेकर पहुंची। कर्मियों के जरिये रस्सी से पशुओं को पहले बांधा गया। धीरे-धीरे उसे काउकैचर में चढ़ाया गया। इस दौरान कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक दर्जन से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़ने में कामयाबी मिली। ईओ अंगद कुमार के निर्देश पर नगर पालिका ने सुबह यह अभियान चलाया। बता दें कि छुट्टा पशुओं के सड़कों पर बैठने के कारण आवागमन प्रभावित होता है।

कई बार पशुओं के कारण बाइक सवार, पैदल यात्री और साइकिल सवार टकरा कर घायल हो जाते हैं। बड़े वाहन भी दुर्घटना के शिकार बन जाते हैं। बाजार में भीड़-भाड़ वाले इलाके में हमेशा ये पशु खतरा बने हुए हैं। नपा ने अब अभियान चलाकर ऐसे पशुओं को पकड़कर कान्हा गौशाला में भेज रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।