गर्भवती महिला के हाथ-पैर बांधकर हैवानियत, उत्तराखंड के रुड़की में 2 बार रेप कर आरोपी हुआ फरार
- पुलिस ने मामले की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्रित किए हैं। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

उत्तराखंड में एक बहुत ही ज्यादा शर्मनाक मामला सामने आया है। गर्भवती महिला के हाथ-पैर बांधकर हैवानियत की हदें पार की गई है। आरोप है कि एक युवक ने गर्भवती महिला के घर में घुसकर उसका दो बार रेप किया।
पीड़िता के पति के घर पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह शर्मनाक घटना हरिद्वार जिले में सामने आई है। एक आरोपी ने गर्भवती महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
महिला के पति के आने के बाद आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। देर रात को ही पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार देर रात को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक आरोपी ने पड़ोस की महिला के घर में घुसकर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने महिला के हाथ पैर बांधकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
देर रात को करीब दो बजे महिला के पति के घर पहुंचने पर आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिनके द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्रित किए हैं। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।