भारत माता की जय के नारों से गूंजा डोईवाला
आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता द्वारा तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में छात्रों ने भारतीय जवानों की बहादुरी की सराहना की और भारत माता के जयघोष किए। अध्यक्ष आशा कोठारी ने...

आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता की ओर से बुधवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयघोष से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोग और छात्रों ने भारतीय जवानों के शौर्य की सराहना की। बुधवार को आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता के तत्वावधान में पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मिल गेट से डोईवाला चौक तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और भारतीय जवानों को नमन किया। आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने कहा कि भारतीय सेना दुश्मनों वह आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाने के लिए सक्षम है।
देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि भी है। हमारी सेना ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का डंका विश्व में बज रहा है। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। मौके पर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।