सर्वसम्मिति से हरपाल सैनी प्रधान, सौ सिंह वरिष्ठ उप प्रधान बने
फोटो----शहीद स्मारक स्थल पर आर्य समाज नंद विहार की कार्यकारिणी गठित सर्वसम्मिति से हरपाल सैनी प्रधान, सौ सिंह वरिष्ठ उप प्रधान बने

आर्य समाज नंद विहार की आगामी द्विवर्षीय कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में हरपाल सिंह सैनी को प्रधान व सौ सिंह सैनी को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। नंद विहार कॉलोनी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ के साथ हुई। उसके बाद पर्यवेक्षक सोमपाल आर्य, चेतन दास सैनी और ऋषिपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सर्वसम्मति से प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी, वरिष्ठ उप प्रधान सौ सिंह सैनी, उप प्रधान एडवोकेट अनुज सैनी, मंत्री अनूप सैनी, कोषाध्यक्ष दीपा सैनी, उप कोषाध्यक्ष सुखबीर आर्य, लेखा निरीक्षक कैप्टन नरेंद्र सिंह, उप मंत्री पुष्पेंद्र आर्य, कानूनी सलाहकार नवीन जैन, संगठन मंत्री रणवीर चौधरी, प्रचार मंत्री सोनू सैनी, विपिन सैनी और पदम प्रजापति को नियुक्त किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।