महर्षि कश्यप द्वारा ही इस सृष्टि की उत्पत्ति हुई
सुल्तानपुर, संवाददाता। भोगपुर स्थित कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप के आवास पर गुरुवार को भगवान महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई।

भोगपुर स्थित कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप के आवास पर गुरुवार को भगवान महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तराखंड एवं भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजवीर सिंह कश्यप ने कहा कि कश्यप ऋषि मरीचि के विद्वान पुत्र थे। उनकी माता कला कर्दम ऋषि की पुत्री और कपिल देव की बहन थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कश्यप समाज सप्त ऋषियों में अग्रणी ऋषि भगवान महर्षि कश्यप का वंशज हैं। भगवान महर्षि कश्यप के द्वारा ही इस सृष्टि की उत्पत्ति हुई। ऋषि कश्यप की पत्नी दीती और अदिति के द्वारा ही सृष्टि में देव, दानव, मानव आदि की उत्पत्ति हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।