पैसे देने से मना करने पर पति ने पत्नी को पीटा
रुड़की। शेखपुरी मोहल्ला में ब्यूटी पार्लर संचालिका से उसके पति ने खर्च के लिए पैसे मांग, लेकिन महिला के मना करने पर पति ने महिला के साथ मारपीट कर दी।

शेखपुरी मोहल्ला में खर्च के लिए पैसे न देने पर पति ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पति की मारपीट से महिला घायल हो गई। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी निवासी एक महिला ने ब्यूटी पार्लर खोल रखा है। महिला का आरोप है कि उसका पति कुछ काम नहीं करता जबकि आए दिन पत्नी से रुपये मांगता रहता है। पति की हरकतों से महिला भी परेशान हो गई। रविवार को पति ने महिला से रुपयों की मांग की। इस पर महिला ने पति से कुछ काम करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन महिला की बात सुनकर पति गुस्से में आ गया।
गुस्से में आकर पति ने महिला की पिटाई कर दी। इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पति की पिटाई के बाद महिला घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। महिला की पिटाई के बाद पति चला गया। दोपहर को पति घर आया और फिर से धमकी देने लगा। महिला ने अभी तक पुलिस से शिकायत की है। दोनों पक्षों में अब सुलह के प्रयास चल रहे है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।