Hindu Groups Protest Terror Attack in Pahalgam Burn Pakistani Effigy विहिप और बजरंग दल ने जलाया पाकिस्तान का पुतला, Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsHindu Groups Protest Terror Attack in Pahalgam Burn Pakistani Effigy

विहिप और बजरंग दल ने जलाया पाकिस्तान का पुतला

बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंक घटना पर आक्रोश जताते हुए विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में प्रदर्शन करते

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागSat, 26 April 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
विहिप और बजरंग दल ने जलाया पाकिस्तान का पुतला

बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर आक्रोश जताते हुए विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भारत सरकार से इसका मुंहतोड़ जबाव देने की मांग की गई। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में विहिप एवं बजरंग दल ने मुख्य बाजार हनुमान चौक में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही पाकिस्तान का पुतला दहन किया। विहिप के प्रांत कार्यकारिणी अध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने जिस तरह निदोर्ष पर्यटकों को निशाना बनाते हुए कायरनामा हरकत की है उसको लेकर सम्पूर्ण देश में आक्रोश की ज्वाला है। देश का हर व्यक्ति घटना से आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका मुंहतोड़ जबाव देना चाहिए। विहिप के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आंतक को पनाह देने वाले पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध व्यक्त किया है। साथ ही केंद्र सरकार से इस मामले में कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राहुल खन्ना ने कहा कि जिस तरह पहलगाम में पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर गोली मारकर हत्या की गई, वह हिन्दुओं का खून खौला रही है। अब केंद्र सरकार को आतंकियों को ऐसी सजा देनी चाहिए कि वे कभी ऐसी घटनाओं की सोच भी ना सके। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश, भरत नेगी, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में वहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।