117th All India Farmers Fair Launched at GB Pant University to Enhance Agricultural Productivity वैज्ञानिकों का किसानों से संवाद करेगा कृषि को समद्ध: कोश्यारी, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur News117th All India Farmers Fair Launched at GB Pant University to Enhance Agricultural Productivity

वैज्ञानिकों का किसानों से संवाद करेगा कृषि को समद्ध: कोश्यारी

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 117 वें अखिल भारतीय किसान का शुभारंभ हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कृषि मे

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 7 March 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
वैज्ञानिकों का किसानों से संवाद करेगा कृषि को समद्ध: कोश्यारी

रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 117वें अखिल भारतीय किसान का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कृषि मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह कृषि मेले वैज्ञानिकों के शोधों और कार्य को किसानों तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम है। वैज्ञानिकों का किसानों से संवाद ही कृषि क्षेत्र को समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि लैब से लेकर लैंड तक वैज्ञानिकों को किसानों की मदद करनी होगी, जिससे कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़े और व्यापक परिवर्तन आए।

पंत विवि में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि देश में कृषि विकास में जीबी पंत विवि का योगदान सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि वह विवि में लगे स्टॉलों में गए और उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रश्न भी पूछे लेकिन कई प्रश्नों का वह उत्तर नहीं दे पाए। इसका कारण यह है कि वह खेतों में जाकर वास्तविक हालतों का जायजा नहीं ले रहे हैं। वैज्ञानिकों को लैब में नए अनुसंधान करने हैं और किसानों के बीच जाकर भी उन्हें प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबकुछ बंद रहा, लेकिन किसान की खेती बंद नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि जीबी पंत विवि में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के आने के बाद सड़क समेत अन्य सुविधाओं में सुधार हुआ है। विवि में अनुशासन भी बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि विवि की गौरवशाली पुरानी पहचान रही है और दोबारा इस पहचान को स्थापित करना होगा। विवि से दूसरी स्वेत क्रांति की देश को दरकार है। उन्होंने कहा कि हर आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं और यह जमाना महिलाओं का है। उन्होंने कहा कि विवि के वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं में कुछ नया करने का जज्बा पैदा करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।