Congress Candidate Chandra Joshi s Election Office Inaugurated in Gadarpur पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCongress Candidate Chandra Joshi s Election Office Inaugurated in Gadarpur

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

गदरपुर में नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चंद्रा जोशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया। इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 31 Dec 2024 07:48 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

गदरपुर से नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चंद्रा जोशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पुरानी अनाज मंडी में किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने फीता काटकर किया। पार्टी के चुनाव कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गदरपुर से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने चंद्रा जोशी को उम्मीदवार घोषित किया। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने भ्रष्टाचार पर जमकर भड़ास निकाली। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कार्यालय के उद्घाटन में पहुंची जनता का आभार व्यक्त किया। इतनी पब्लिक को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे गदरपुर का इतिहास बदलने वाला है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, पूर्व अध्यक्ष लीलावती, आरपी सिंह, सिब्ते नबी, हरिचंद छाबड़ा, शाकिर अली, संजीव, सलीम, ऋषभ कंबोज, पंकज कांडपाल, फैजान खान सहित 11 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।