Police Discover Newborn Body in Baghwada Market Conduct Postmortem पुलिस ने नवजात का शव दफनाया, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice Discover Newborn Body in Baghwada Market Conduct Postmortem

पुलिस ने नवजात का शव दफनाया

रुद्रपुर के बगवाड़ा मंडी में शुक्रवार को पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया। परिवार का पता न चलने पर रविवार को शव को दफना दिया गया। शव का पोस्टमार्टम डीएनए सैंपल के जरिए किया गया था। अगर कोई तहरीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 8 June 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने नवजात का शव दफनाया

रुद्रपुर। बगवाड़ा मंडी में शुक्रवार को पुलिस को एक नवजात का शव बरामद हुआ था। परिजनों का पता नहीं चलने पर रविवार को समय अवधि पूर्ण होने पर पुलिस ने शव को दफना दिया है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस को बगवाड़ा मंडी स्थित कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव बरामद हुआ था। बगवाड़ा चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम डीएनए सैंपल के जरिए कराया गया था। रविवार को शव को श्मशान घाट के पास दफना दिया गया। अगर मामले में कोई तहरीर नहीं मिली तो पुलिस खुद मुकदमा दर्ज कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।