किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस
नानकमत्ता में एक किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गुरमेज सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी...

नानकमत्ता, संवाददाता। घर में अकेली किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एक गांव की महिला ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मई को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी। उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। 30 वर्षीय गुरमेज सिंह उर्फ गेजू शाम चार बजे उसके घर में घुस गया। उसके पास तमंचा था। आरोप है कि उसने तमंचे के बल पर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जब शाम को वह घर लौटी तो बेटी रोते हुए मिली। पूछने पर उसने सारी बात बताई। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।