फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
मलपुरा वार्ड 2 में 25 वर्षीय विवाहिता समरीन का शव फांसी पर लटका मिला। समरीन का निकाह तीन वर्ष पहले हुआ था और वह ढाई महीने से मायके में रह रही थी। उसकी भाभी ने शव देखा और पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक...

मलपुरा वार्ड 2 में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 25 वर्षीय समरीन पुत्री मो. हनीफ निवासी मलपुरा वार्ड दो का निकाह तीन वर्ष पूर्व नदीम निवासी गांव सिरौली के साथ हुआ था। ढाई महीने से वह अपने मायके रह रही थी। रविवार दोपहर समरीन का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। समरीन की भाभी ने जब उसका शव देखा तो होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सिमरन की ससुराल में दो दिन पूर्व हुई पंचायत में सिमरन के साथ उसके पति ने अभद्रता की थी। इससे वह आहत थी। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।