Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsTribute to Tourists Killed in Pahalgam Call for Action Against Terrorism
आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
सितारगंज में नगरपालिका परिसर में गुरुवार को पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखा गया और घायलों की स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह और...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 24 April 2025 04:34 PM

सितारगंज। नगरपालिका परिसर में गुरुवार को पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखा गया। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने इसे कायरता की पराकाष्ठा बताते हुए आतंकी देश पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि पूरा देश एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा है। यहां पालिका के सभासद व कर्मचारी, अधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।