Villagers Brave Dangerous Crocodile Rescue in Jawahar Nagar Hand Over to Forest Department जवाहर नगर आवादी में घुसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsVillagers Brave Dangerous Crocodile Rescue in Jawahar Nagar Hand Over to Forest Department

जवाहर नगर आवादी में घुसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

जवाहर नगर की निरंकारी कॉलोनी में ग्रामीणों ने एक खतरनाक मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंप दिया। मगरमच्छ ने कॉलोनी में घुसपैठ की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग उनकी शिकायतों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 27 Aug 2024 02:55 PM
share Share
Follow Us on
जवाहर नगर आवादी में घुसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

शांतिपुरी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव जवाहर नगर की निरंकारी कॉलोनी में बहादुरी का परिचय देते हुए ग्रामीणों ने देर रात को खतरनाक मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंप दिया है। सोमवार दे रात करीब 10:00 बजे स्थानीय पहा नदी से एक मगरमच्छ अचानक बस्ती की ओर आ गया। जिससे वहां पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मोहनचंद पांडे ने रेस्क्यू एक्सपर्ट सुरेंद्र कार्की व वन विभाग को तुरंत मौके पर बुला लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन कर्मियों को सौंप दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहनचंद पांडे ने बताया कि नदी से मगरमच्छ लगातार कॉलोनी में प्रवेश कर लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। ग्रामीण कुंदन अधिकारी, मोहन पाण्डेय, मुन्ना वर्मा, शंकर जोशी, शेखर, विशाल बोरा, कपिल धोनी, संजू पटवाल, राजू बसेड़ा, निर्मल डिमरी, उमेश डिमरी, मनोज डिमरी, भुवन डिमरी, राहुल अधिकारी, बहादुर सिंह नेगी, रमेश जोशी, जगत बिष्ट, शुभाष जोशी, कपिल बोरा आदि ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि ग्रामीणों की बार-बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग इसे अनदेखा कर रहा है। उन्होंने कहा कि नदी में अभी भी करीब आधा दर्जन खतरनाक मगरमच्छ मौजूद हैं। जो स्थानीय ग्रामीणों पर हमला कर चुके हैं। जबकि सूचना के बावजूद वन कर्मी मात्र स्थानीय भ्रमण कर बेरिंग वापस लौट जाते हैं। जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने नदी से ऐसे सभी खतरनाक मगरमच्छों का जल्द से जल्द रेस्क्यू कर उन्हें दूर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।