व्यापार मंडल बौराड़ी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
टिहरी विधायक किशोर ने शपथ दिलाते हुए कहा कि व्यापारी नगर हित में करें काम व्यापार मंडल बौराड़ी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
उद्योग व्यापार मंडल बौराड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवराज सजवाण, सचिव संदीप रावत और कोषाध्यक्ष असल अली को विधायक किशोर उपाध्याय ने शपथ दिलाई। उन्होंने व्यापार मंडल बौराड़ी के भवन की मरम्मत के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को हल किया जाएगा। बुधवार को बौराड़ी में व्यापार मंडल भवन में विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप जलाकर शपथ समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक किशोर ने व्यापार मंडल की मांग पर जिला मुख्यालय स्थित छमुंड से नैल जलेडी सड़क निर्माण, व्यापार मंडल भवन की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
बताया कोटी कॉलोनी से बौराड़ी नई टिहरी तक रोपवे स्वीकृति का मामला शासन स्तर पर गतिमान है। देश हित में टिहरी बांध निर्माण में टिहरी के लोगों के साथ व्यापारियों का बड़ा योगदान है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सजवाण ने चंबा से नई टिहरी के सुंरग निर्माण, जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति, नई टिहरी के संस्थापक स्व़ बचन सिंह नेगी के स्मारक का जीर्णोद्वार सहित अन्य मांगों का पत्र विधायक को सौंपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वह व्यापारियों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे। व्यापार मंडल बौराड़ी ने विधायक उपाध्याय सहित भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, आरएसएस के विभाग प्रचारक पारस, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, नागरिक मंच अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, दिनेश डोभाल सहित कई वरिष्ठ व्यापारियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी मंत्री प्रवीन भंडारी, शूरवीर सिंह पंवार, मनोज चमोली, कर्म सिंह तोपवाल, कुलदीप चौहान, मायाराम थपलियाल, महिताब सिंह गुनसोला, भूपेंद्र चौहान, रणजीत नेगी, अब्दुल शफीक, राजेश जुयाल, देवराज कुमाई, अनसूया नौटियाल, गंगाधर चमोली, वेद प्रकाश सोनी, नजाकत अली, संजय बहुगुणा, दयाल सिंह रावत, कमल सिंह, विजय रावत, इकबाल सिंह राजपाल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।