Heavy Rain Disrupts Tourists in Chakrata Amid Sudden Weather Change बारिश से चकराता में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंचा, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsHeavy Rain Disrupts Tourists in Chakrata Amid Sudden Weather Change

बारिश से चकराता में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंचा

रविवार सुबह चकराता और जौनसार में अचानक मौसम बदलने के बाद झमाझम बारिश हुई। शनिवार को धूप खिली थी, लेकिन रविवार को बारिश के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 15 June 2025 03:48 PM
share Share
Follow Us on
बारिश से चकराता में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंचा

रविवार सुबह से मौसम के बदले मिजाज के बाद चकराता सहित पूरे जौनसार में झमाझम बारिश होती रही। बारिश के चलते वीकेंड पर चकराता घूमने आए पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को चकराता क्षेत्र में चटक धूप खिली रही। रविवार सुबह भी धूप निकली लेकिन सुबह साढ़े नौ बजे अचानक मौसम बदलने लगा और बादल घिर आए। देखते ही देखते बारिश शुरू होने के साथ ही चारों ओर कोहरा छा गया। इसके बाद पूरे दिन भर लगातार झमाझम बारिश होती रही। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। चकराता घूमने पहुंचे पर्यटकों के रंग में भी भंग पड़ गया।

चकराता में बरसात जैसा कोहरा देख लोग हैरान नजर आए। उधर बारिश के कारण जौनसार बावर की लाइफलाइन के स्लिप जोन जजरेड़ में पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे, जिससे वाहन चालकों को जोखिम उठाकर अपने वाहनों को भू स्खलन जोन से पास करना पड़ा। बारिश के कारण चकराता का तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 17 पर गिर जाने से ठंड भी महसूस हुई। बारिश के कारण दिहाड़ी मजदूरों को भी परेशानी उठानी पड़ी वह बिना काम किये ही घर लौटने को मजबूर हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।