Tricolor Valor March Celebrates Success of Operation Sindoor Against Terrorism ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर साहिया निकाली शौय तिरंगा यात्रा, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsTricolor Valor March Celebrates Success of Operation Sindoor Against Terrorism

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर साहिया निकाली शौय तिरंगा यात्रा

साहिया संवाददाता। आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को साहिया बाजार में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिसमें क्षे

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरFri, 23 May 2025 03:49 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर साहिया निकाली शौय तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपाइयों समेत आम लोगों ने शुक्रवार को साहिया बाजार में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्कूली बच्चों, व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया। तिरंगा शौर्य यात्रा कृषि मंडी परिसर से मुख्य बाजार होते हुए मंडी स्थल पर संपन्न हुई। पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा पर्यटकों को मारने के बाद पाकिस्तान का नापाक चेहरा सामने आने पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छुपे आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर कई आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना के पराक्रम के लिए शुक्रवार को साहिया में भारतीय सेनाओं का हौसला बढ़ाने के लिए तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई।

यात्रा कृषि मंडी परिसर से मुख्य बाजार होते हुए मंडी परिसर पंहुची। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल साहिया के साथ साथ क्षेत्र का जनमानस व राजकीय इंटर कालेज साहिया, एलडी मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, नालानंदा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाए गए। तिरंगा शौर्य यात्रा से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सेनाओं द्वारा दिखाए गए साहसिक कार्य की सभी जन मानस ने जमकर तारीफ की। तिरंगा शौर्य यात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शरण नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष देहरादून मीता सिंह, पूर्व दर्जा धारी मंत्री मूरत राम शर्मा, प्रताप सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान, प्रदीप वर्मा, कमलेश भट्ट, रितेश असवाल, संजय तोमर, विनोद कुमार भसीन, कुन्दन सिंह चौहान, सहित कई लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।