VIDEO: पत्नी ने सरेआम पीटा, असहाय बना रहा पति; झगड़े का करण जान हो जाएंगे हैरान
- वायरल वीडियो में महिला अपने पति का कॉलर पकड़कर जोर-जोर से चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है। वह अपने पति को थप्पड़ मारती रही और असहाय व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर उसे रोकने की कोशिश की।

Viral Video: सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति की इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वह कमाई नहीं करता है। दोनों के बीच सड़क पर खूब झगड़ा हुआ। पति असहाय होकर मार खाता रहा है ताने सुनता रहा। महिला अपने पति को थप्पड़ मारती रही। हालांकि पास में भीड़ खड़ी थी लेकिन तमाशबीन बनी रही। किसी ने महिला को उस व्यक्ति को पीटने से रोकने की कोई कोशिश नहीं की।
वायरल वीडियो में महिला अपने पति का कॉलर पकड़कर जोर-जोर से चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है। वह अपने पति को थप्पड़ मारती रही और असहाय व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर उसे रोकने की कोशिश की। महिला ने बताया कि वह कमाता नहीं है और उसके पैसों से गुजारा करता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “यह एक परेशान करने वाला वीडियो है। एक पत्नी अपने पति को सिर्फ़ इसलिए सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारती है क्योंकि वह कमा नहीं रहा है।”
इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या हुआ?! उसे सार्वजनिक रूप से उसे शर्मिंदा करने का अधिकार किसने दिया??” किसी ने सवाल किया, “क्या यह पत्नी द्वारा पति को थप्पड़ मारने या प्रताड़ित करने का चलन है? या यह हमेशा से था लेकिन इस पर प्रकाश नहीं डाला गया।”
एक व्यक्ति ने व्यंग्यात्मक रूप से लिखा, “मुझे कॉमेडियन क्रिस रॉक की कही बात याद आती है कि केवल महिलाओं, बच्चों और कुत्तों को ही बिना शर्त प्यार किया जाता है।" एक ने लिखा, “पति पर दया आती है!"
एक व्यक्ति ने लिखा, “वह अभी कमा नहीं रहा है इसका मतलब यह नहीं है कि उसे सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा जाना चाहिए। जीवन में संघर्ष होते रहते हैं, लेकिन इस तरह का अपमान? यह प्यार नहीं, बल्कि दुर्व्यवहार है।"
एक ने लिखा, “कमाई के लिए संघर्ष करना कोई अपराध नहीं है। अपने साथी को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारना अपराध है। पीड़ित पुरुष है तो हिंसा को सामान्य बनाना बंद करना चाहिए।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।