List of Uttarakhand Election Constituency Name, Uttarakhand Election Seat wise Result – Hindustan
Hindi Newsविधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: सीटवार नतीजे

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को वोटिंग हुई थी । एक फेस में आयोजित चुनाव में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगदान किया गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने बीजेपी पर भरोसा जताया था और भाजपा ने 57 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर उत्तराखंड में सरकार बनाई थी। इस बार के चुनाव में भाजपा ने 60 के पार का लक्ष्य तय किया है। कांग्रेस की बात करें तो, विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस एक बार फिर वापसी की उम्मीद बनाई हुई है। दावा किया है कि कांग्रेस 2022 में उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपना भाग्य अजमा रही है। कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर आप ने चुनाव लड़ रही है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलने पर भाजपा की काफी किरकिरी भी हुई थी। चुनाव से ठीक पहले, भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के हाथों में उत्तराखंड की कमान सौंप दी थी। जबकि, 2017 में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। उत्तराखंड में करीब 78 लाख वोटर हैं जिनमें अधिकांश मतदाता हिंदू हैं। उत्तराखंड राज्य की स्थापना 09 नवबंर 2022 को हुई थी। उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में चीन और नेपाल भी लगते हैं। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना होगी।

विधानसभा क्षेत्र( 0 )
Search Icon
  • सीट संख्या
  • विधानसभा सीट
  • उम्मीदवार
  • परिणाम
  • पार्टी