प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
बैरगनिया में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर चंद्रशेखर द्विवेदी ने कांग्रेस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की सक्रियता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन की मजबूती...

बैरगनिया। बिहार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर सह भू संपदा विधि सलाहकार अधिवक्ता चंद्रशेखर द्विवेदी ने बैरगनिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की गतिविधि को सुचारू देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे तो अनुमान नहीं था कि इस तरह का प्रखंड कांग्रेस कमेटी यहां एक्टिव है। संगठन की मजबूती पर बल देते हुए पूर्ण समर्पण भाव से काम करने का नर्दिेश दिया। भू संपत्ति पर भी वार्ता किया और बताया कि कैसे रजस्टिर टू और भू सर्वेक्षण का काम करना है इस पर भी उन्होंने जानकारी दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी से वार्ता कराकर अध्यक्ष की कार्य कुशलता की सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।