Aaj Ka Rashifal 17 April 2025 aries to pisces today horoscope daily Future predictions Aaj ka rashifal: 17 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 17 April 2025 aries to pisces today horoscope daily Future predictions

Aaj ka rashifal: 17 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

  • Today Horoscope 17 April 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 17 अप्रैल 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 17 अप्रैल का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal: 17 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। वृष राशि में गुरु। कर्क राशि में मंगल। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य थोड़ा सुधार की ओर। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी सुधार की ओर। व्यापार आपका अच्छा है। लेकिन चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:2032 तक गुरु चलेंगे अतिचारी चाल, इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान पहले से बेहतर कहा जाएगा। व्यापार आपका सही चल रहा है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। फिर भी स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखिए। प्रेम-संतान पर ध्यान रखिए। व्यापार सही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे चलता रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार भी सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- ग्रह कलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा है। भाग्यवान बने रहेंगे। एक अच्छी स्थिति बनी हुई है। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:अप्रैल में शुक्र प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान में सुधार। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!