इस्लामपुर में अवैध तरीके से संचालित आरा मिल को वन विभाग ने किया सील
छापामारी अभियान के बाद अन्य अवैध आरा मील संचालकों के बीच हड़कंप।छापामारी अभियान के बाद अन्य अवैध आरा मील संचालकों के बीच हड़कंप। रजौन(बांका)। निज संवा

रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के राजावर पंचायत के इस्लामपुर गांव में वर्षों से चल रहे एक अवैध आरा मिल पर वन विभाग की गाज गिर गई है। वन विभाग की टीम ने उक्त अवैध आरा मिल को सील करते हुए वहां के सभी सामानों को जब्त कर लिया है। इस सम्बंध में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सरोज कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इस्लामपुर गांव में पंचानंद दास अवैध तरीके से आरा मिल चला रहा है। इसके बाद बुधवार को इस्लामपुर गांव पहुंचकर अवैध आरा मिल को रंगे हाथ पकड़ते हुए सील कर दिया है। इसके साथ ही उक्त आरा मिल में पड़े सभी लकड़ियों एवं मशीनों सहित अन्य सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है। इस अभियान के क्रम में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सरोज कुमार, वन परिसर पदाधिकारी रिया कुमारी, वनरक्षी अमित कुमार, हरेंद्र पासवान, पंकज राज, आदित्य कुमार एवं स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। इधर रजौन प्रखंड क्षेत्र में अन्य कई अवैध आरा मिल बेरोकटोक संचालित हो रहा है। प्रखंड के राजावर, खिड्डी, खुशहालपुर सहित अन्य जगहों पर ऐसे आरा मिल संचालित हो रहे है, जहां विभाग की नजर नहीं पड़ी है। इधर इस छापामारी के बाद अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के संचालकों के बीच हड़कंप मच गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।