मेष राशिफल 7 अप्रैल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 7 April 2025 : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Aries Horoscope Today 7 April 2025, मेष राशिफल : रिलेशनशिप की दिक्कतें सुलझाएं। आज आपको आने वाले कल के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारी भी ले सकते हैं।
लव राशिफल : प्रेमी से अपने ओपिनियन शेयर करते समय थोड़ा सतर्क रहें। शायद साथी को किसी बात को लेकर गलतफहमी हो जाए। लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। मेष राशि के कुछ जातकों को एक्स-लवर से मुलाकात संभव है, जिससे पुराने प्यार की वापसी हो सकती है। हालांकि, मैरिड लोगों को ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए। जिससे वैवाहिक जीवन में मुश्किलें बढ़े। रिलेशनशिप में खुलकर बात करें। जब भी आपको कोई समस्या है, तो प्रेमी या लाइफ पार्टनर से बात करें और समस्या को सुलझाएं।
करियर राशिफल : ऑफिस के कार्यों को मेहनत से पूरा करें। इससे आपके काम की तारीफ होगी। कुछ प्रोफेशनल्स को ऑफिस में ज्यादा समय बिताना पड़ सकता है। हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स विदेश जाने के प्लान में कुछ बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ काम करते समय अहंकार की समस्या न आने दें। आज आप अच्छे पैकेज के साथ जॉब भी स्विच कर सकते हैं। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आज गुड न्यूज मिल सकती है। ट्रेडर्स को लोकल अथॉरिटी से दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है, इसे तुरंत सुलझाने की कोशिश करें।
आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में आज मेष राशि वालों को अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखने का अच्छा दिन है। बजट की समीक्षा करें। अप्रत्याशित खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन सावधानी से प्लान बनाएं। इससे धन का अच्छे से मैनेज किया जा सकेगा। आय में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। आज अन्य प्रोजेक्ट या इनवेस्टमेंट से इंकम बढ़ा सकते हैं। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी न करें। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। आर्थिक सलाहकार की मदद लेना लाभकारी साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल : मेष राशि के हृदय रोगियों को आज दवाएं टाइम पर लेना चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें इंफेक्शन हो सकता है। जिससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुछ फीमेल्स को माइग्रेन या स्त्री रोगों की समस्या हो सकती है। बच्चों को खेलते समय चोट लग सकती है। आपको वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का भी पालन करना चाहिए।
डॉ. जे.एन.पाण्डेय
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)