Hindi Newsधर्म न्यूज़Guru Purnima Wishes 2024 Send best wishes of Guru Purnima with these messages SMS and quotes
Guru Purnima Wishes: ' क्या दूं गुरु-दक्षिणा…', इन 10 चुनिंदा मैसेज से भेजें गुरु पूर्णिमा की बधाई
- Guru Purnima Wishes 2024 in Hindi: गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु व शिष्यों के लिए खास होता है। इस दिन शिष्य गुरुओं के प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हैं और इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इन 10 चुनिंदा मैसेज से दें गुरु पूर्णिमा की बधाई-
Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 July 2024 08:40 PM

Guru Purnima 2024 Wishes in Hindi: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 21 जुलाई 2024, रविवार को मनाया जाएगा। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन ही प्रथम गुरु माने गए महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। कहते हैं कि उन्होंने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरुजनों का आशीष लेते हैं और इस खास दिन की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इन चुनिंदा मैसेज से भेजें गुरु पूर्णिमा की बधाई-
1. आपसे से सीखा और जाना
आप को ही गुरु माना
सीखा सब आपसे हमने
कलम का मतलब भी आपसे जाना
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
सूर्य ग्रहण के दिन शनि गोचर: ढाई साल ये 3 राशियां काटेंगी चांदी, मिलेगा कुबेर का खजाना
2. माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई है
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई है
शुभ गुरु पूर्णिमा
3. धरती कहती, अंबर कहते, बस यही तराना,
गुरु आप ही वह पावन नूर हैं जिनसे रोशन हुआ जमाना।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।
4. शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार।
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।
4. गुरु आपके उपकार का
कैसे चुकाऊं मैं मोल
लाख कीमती धन भला
गुरु हैं मेरा अनमोल
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
साल 2025 तक केतु इन 4 राशियों को बना देंगे धनवान, आने वाले 11 महीने वरदान समान
6. गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
7. अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
8.गुरु होता सबसे महान,
जो देता है सबको ज्ञान।
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें, अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।
9. गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष।
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।
8 महीने वृश्चिक समेत ये 3 राशियां काटेंगी मौज, कुंभ राशि में शनि का गोचर करेगा मालामाल
10. क्या दूं गुरु-दक्षिणा
मन ही मन मैं सोचूं
चुका न पाऊं ऋण मैं आपका
अगर जीवन भी अपना दे दूं।
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!