होली के दिन शनि समेत नौ ग्रहों की कैसी रहेगी स्थिति? इन 3 राशियों को होगा लाभ
- Holi 2025 Lucky Zodiac Signs: होली का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में सकरात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें होली का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी-

Holi 2025 Lucky Zodiac Signs: होली का पर्व हिंदू धर्म में बहुत खास माना गया है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। होली पर शनि, बुध व शुक्र समेत ग्रहों की स्थिति खास रहने वाली है। गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। चंद्रमा सिंह राशि में। सूर्य और शनि कुंभ राशि में। बुध, शुक्र व राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की इस खास स्थिति का प्रभाव कुछ राशियों पर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों को करियर में उन्नति, व्यावसायिक सफलता व आर्थिक दृढ़ता प्राप्त हो सकती है। जानें होली का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी-
1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए होली का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
3.वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए होली का पर्व शुभ रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा।
4. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए होली का दिन अनुकूल रहेगा। लाइफ के कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंध मधुर होंगे। आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।